फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bukhaar se beete 24 ghante mein huee do maut

बुखार से बीते 24 घंटे में हुई दो मौत

Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bukhaar se beete 24 ghante mein huee do maut
गंगोह (सहारनपुर)। सीएचसी के गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार के चलते बीते 24 घंटे में गंगोह की बस्ती में एक महिला की मौत हो गई। गांव नूर खेड़ी में एक युवक भी काल का ग्रास बन गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छता की पदम सिनेमा बस्ती में अमरीन (24) पत्नी अहमद अंसारी की तीन दिन के भीतर ही बुखार से मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन साल के बेटे अरमान को छोड़ गई है। अमरीन को तीन दिन पूर्व बुखार आया था, उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, मगर आराम न होने पर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे नहीं बचाया जा सका। इसके अलावा ग्राम नूर खेड़ी में सुशील रोहिला (36) को 5 दिन पहले बुखार आने पर नगर के निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था, हालत में सुधार न होने पर करनाल ले जाया गया, वहां भी लाभ न होने पर देहरादून निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर ब्लड स्लाइड बनवाने के साथ ही एंटी लारवा छिड़काव कराया जाएगा। नगर पालिका के ईओ कृष्ण मुरारी ने भी फॉगिंग के साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed