फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buffalo buggy flowing in rainy river, erosion of fertile land

Saharanpur News: बरसाती नदी में बही भैंसा बुग्गी, उपजाऊ भूमि का हुआ कटाव

Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Buffalo buggy flowing in rainy river, erosion of fertile land
बेहट /मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद बरसाती नदियों में पानी का उफ़ान आ गया।
विज्ञापन

शाहपुर गाडा की बरसाती नदी में सुबह आठ बजे के लगभग आए तेज बहाव पानी में एक भैंसा बुग्गी बह गई। चालक ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई परंतु उसकी बुग्गी पानी की तेज धार में बहकर बहुत दूर आगे तक चली गई, जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल ट्रैक्टर में बांधकर खिंचवाया। वही पानी के तेज बहाव से इस नदी के पास किसानों की उपजाऊ भूमि में भारी कटाव हो गया है। इसके चलते किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि नदी में समा गई। ग्राम प्रधान मंसूर अहमद, कुर्बान चौधरी, इनाम चौधरी, सूफियान चौधरी आदि ने सिंचाई विभाग से उक्त नदी पर पत्थरों की पैचिंग लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed