{"_id":"65b80a61ba8115ae320a5109","slug":"budget-of-rs-52192-crore-passed-after-discussion-in-the-board-meeting-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-117330-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद 521.92 करोड़ रुपये का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद 521.92 करोड़ रुपये का बजट पास
Tue, 30 Jan 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में सोमवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद वर्ष 2024-25 के लिए 521.92 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया। हालांकि पार्षदों ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई। उन्होंने खर्चे कम करने तथा आय बढ़ाने का सुझाव रखा, जिस पर महापौर ने भी सहमति जताई। पार्षदों के कई सवालों का अधिकारी जवाब नहीं दे सके। इस पर महापौर ने आश्वस्त किया कि लिखित में जवाब उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बोर्ड बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2024-25 का बजट ही रहा। लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा ने बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि 555.16 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय है, जबकि आय 521.92 करोड़ रुपये अनुमानित है। किस कार्य के लिए कितना खर्च निर्धारित है यह भी विस्तार से बताया गया। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि सीवर कर, पार्किंग और स्टैंड से होने वाली आय, मेला और प्रदर्शनी की आय और लाइसेंस शुल्क आदि पर भी सवाल उठाए। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने पांच वर्षों की जल कल विभाग की सप्लाई का ब्योरा मांगा। जल कर और गृह कर में लोगों को दी जाने वाली अलग अलग छूट के बारे में पूछा कि क्या यह बोर्ड या कार्यकारिणी समिति की बैठक में पास हुआ है।
इस पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लिखित में ब्योरा उपलब्ध कराया जाए। अमित त्यागी ने वधशाला बंद कराने की मांग रखी। उन्होंने भी पथ प्रकाश व्यवस्था पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि नलकूपों पर बिना जनरेटर चलाए डीजल खर्च दिखाया जा रहा है। फहाद सलीम ने भी अपने वार्ड की समस्याएं रखी। उधर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 521.92 करोड़ का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया है। कुछ पार्षदों ने अन्य समस्याएं भी बैठक में उठाई हैं, जिनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
किस कार्य के लिए कितना बजट
कार्य का नाम-- -- -- -- -- अनुमानित व्यय (करोड़ में)
निर्माण कार्य-- -- -- -- -- -202.15
अधिष्ठापन-- -- -- -- -- -- 133.28
स्वास्थ्य एवं गैराज-- -- -- -115.72
जल कल-- -- -- -- -- -- -35.20
पथ प्रकाश-- -- -- -- -- -- 12
गोशाला-- -- -- -- -- -- -- 6.90
रिकॉर्ड अनुभाग-- -- -- -- -5.80
विविध कार्य-- -- -- -- -- -5.27
विज्ञापन
बोर्ड बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2024-25 का बजट ही रहा। लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा ने बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि 555.16 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय है, जबकि आय 521.92 करोड़ रुपये अनुमानित है। किस कार्य के लिए कितना खर्च निर्धारित है यह भी विस्तार से बताया गया। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि सीवर कर, पार्किंग और स्टैंड से होने वाली आय, मेला और प्रदर्शनी की आय और लाइसेंस शुल्क आदि पर भी सवाल उठाए। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने पांच वर्षों की जल कल विभाग की सप्लाई का ब्योरा मांगा। जल कर और गृह कर में लोगों को दी जाने वाली अलग अलग छूट के बारे में पूछा कि क्या यह बोर्ड या कार्यकारिणी समिति की बैठक में पास हुआ है।
विज्ञापन
इस पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लिखित में ब्योरा उपलब्ध कराया जाए। अमित त्यागी ने वधशाला बंद कराने की मांग रखी। उन्होंने भी पथ प्रकाश व्यवस्था पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि नलकूपों पर बिना जनरेटर चलाए डीजल खर्च दिखाया जा रहा है। फहाद सलीम ने भी अपने वार्ड की समस्याएं रखी। उधर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 521.92 करोड़ का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया है। कुछ पार्षदों ने अन्य समस्याएं भी बैठक में उठाई हैं, जिनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
किस कार्य के लिए कितना बजट
कार्य का नाम
निर्माण कार्य
अधिष्ठापन
स्वास्थ्य एवं गैराज
जल कल
पथ प्रकाश
गोशाला
रिकॉर्ड अनुभाग
विविध कार्य