{"_id":"641f3f27de924c24f303cb47","slug":"budget-of-rs-140-crore-got-approval-amid-noise-saharanpur-news-c-14-1-168069-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नोंकझोंक के बीच 140 करोड़ रुपये के बजट को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नोंकझोंक के बीच 140 करोड़ रुपये के बजट को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अधिकारियों की नाराजगी जताते जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी
2022-23 का पुनरीक्षित 201 करोड़ के बजट को मिला अनुमोदन
1.24 घंटे में पास हुए 18 प्रस्ताव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला पंचायत बाेर्ड की बैठक में नोंकझोंक के बीच आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,40,28,67,536 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। बैठक में 201 करोड़ रुपये के वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट का भी अनुमोदन हुआ। एक घंटा चौबीस मिनट तक चली बोर्ड बैठक मेंं 18 प्रस्ताव पास हुए। जबकि अन्य कई प्रस्तावों को बोर्ड ने खारिज कर किया।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में अपर जिला मुख्य अधिकारी बाबूराम ने बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को पढ़ा। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और सदस्य गायत्री चौधरी ने कहा कि हम वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को नहीं देंगे। विधायक मुकेश चौधरी ने सुझाव दिया कि सभी सदस्यों से प्रस्ताव ले लिए जाएं। इसके बाद नियोजन समिति बजट का ध्यान रखते हुए तय करे कि कौन से कार्य पहले हो।
अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। सदस्य अफजल ने कहा कि बोर्ड की बैठक एक वर्ष में हो रही है। इस पर दो महीने में बोर्ड बैठक बुलाने पर विचार हुआ। कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम और संचालन अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने किया।
विज्ञापन
ये प्रस्ताव हुए स्वीकृत
बोर्ड बैठक में एजेंडे में शामिल 15 और अन्य तीन प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इनमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन एवं वर्ष 2023-24 का मूल बजट शामिल है। वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार हुआ। जिला पंचायत की आय को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित कर निर्धारण सूची और ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक वाहनों पर प्लेट लगाने को लेकर नई उपविधि को स्वीकृति दी गई। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में जमीन जायदाद क्रय विक्रय करने के व्यवसाय में लगे व्यक्ति, फर्म, कंपनी, प्रोपर्टी डीलर आदि को विनियमित करने के लिए नई उपविधि बनाने, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी से बाहर की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई 23 सड़कों को जिला पंचायत को हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। अन्य प्रस्तावों में जिला पंचायत द्वारा विकास खंड बलियाखेडी के ग्राम चुनहैटी गाडा, रामपुर मनिहारान के गांव अंबोली टिपरा एवं चकवाली, गंगोह के ग्राम ढायकी, नागल के गांव नगली महनाज में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
ये रहे मौजूद नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य, गायत्री चौधरी, सुदेशपाल, अफजल अहमद, नफीस अहमद, बिजेंद्र कश्यप, मुकेश कुमार, दूबे सिंह, हंसराज गौतम, नरेंद्र, इमरान, ममता चौधरी, मो. अफजल, संगीत देवी, रकम सिंह,विक्रम सिंह, रामकिशन, अब्दुल हकीम, ब्लाॅक प्रमुख सुभाष चौधरी, विश्वास चौधरी, मेहरबान, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार आदि मौजूद रहे।