फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Budget crisis on health schemes, treatment stalled

Saharanpur News: स्वास्थ्य योजनाओं पर बजट का संकट, इलाज ठप

Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Budget crisis on health schemes, treatment stalled
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर बजट नहीं मिलने से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण राशि तक का बजट नहीं मिला है। रोगी कल्याण समितियों के पास भी बजट का अभाव है। इसी के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की कई योजनाएं या तो ठप हो गईं या फिर धीमी गति से चल रही हैं। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
-- आठ महीने से ई-वाउचर की सुविधा बंद
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी से गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए ई-वाउचर जनरेट किए जाते थे। इन ई-वाउचरों से गर्भवती महिलाएं अनुबंध अस्पतालों पर जाकर जांच करा सकती हैं, लेकिन यह सुविधा बजट के अभाव में पिछले करीब आठ महीने से बंद है। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
-- टीबी के 6500 मरीज, नौ महीने से पोषण राशि का इंतजार
जिले में करीब 6500 टीबी मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जुलाई 2025 से टीबी मरीजों को पोषण भत्ते की राशि उनके खाते में जारी नहीं हुई है। यानी नौ महीने से मरीज पोषण राशि का इंतजार कर रहे हैं। पोषण राशि नहीं मिलने से टीबी के मरीज परेशान हैं। पोर्टल की समस्या के चलते यह राशि अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- रोगी कल्याण समिति का बजट खाली, सालाना बजट पांच लाख
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोगी कल्याण समितियों का सालाना बजट पांच लाख रुपये होता है। यह बजट दो किस्तों में मिलता है। साल से अधिक हो गए, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। इसके चलते कहीं जगहों पर निडिल, बीपी ब्लेड, ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की कमी बनी है।

-------
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाला बजट अभी जारी नहीं हुआ है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। बजट आते ही जारी कर दिया जाएगा।

- डॉ. कुमुद रानी, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed