फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buddhists now adopted by Dalits in Bagval

बवाल में अब दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

Fri, 19 May 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 19 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Buddhists now adopted by Dalits in Bagval
देव मूर्मि और कलेंडर विसर्जिन के लिए लेकर जाते दलित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शब्बीरपुर के बाद सहारनपुर में हुए बवाल के आरोप में भीम आर्मी पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए तीन गांवों के दलित समाज के कुछ परिवारों ने  बृहस्पतिवार को  बौद्ध धर्म  अपनाया है।
विज्ञापन


मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर ग्राम रूपड़ी, कपूरपुर और ईघरी के दलित समाज के लोगों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों एवं कलेंडर का विसर्जन किया।  इस दौरान 180 परिवारों के बौद्ध धर्म अपनाने का दावा किया गया है। दलितों की इस कार्रवाई से पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


 भीम आर्मी का समर्थन करते हुए दलित समाज के कुछ लोगों ने प्रशासन को बौद्ध अपनाने की चेतावनी बृहस्पतिवार सुबह ही दे दी थी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी उच्चाधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी देते रहे। पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम रूपड़ी, कपूरपुर और ईघरी के लोग मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर पहुंचे और नहर में उन्होंने देवी-देवताओं की मूर्तियों एवं कलेंडरों का विसर्जन किया। 

इसके बाद दलितों ने मूर्ति पूजा त्यागने का एलान कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से नरेंद्र गौतम, रोहित गौतम, दीपक कुमार, पंकित गौतम, अश्वनी गौतम, कुलदीप गौतम, सोनी गौतम, कल्पना गौतम, रचना गौतम, आरती गौतम, अनारकली, मनोज, लोकेश, डा. बलराम, नरेंद्र, सुदेश, मैना, रीना, सावित्री, शुभम समेत अनेक लोग शामिल रहे।


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि दलित समाज द्वारा  बौद्ध धर्म अपनाए  जाने के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।   किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। सिर्फ दोषी पर कार्रवाई हो  रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed