{"_id":"61fd69a2e2580c1c4e56b159","slug":"bsp-supremo-mayawati-will-hold-public-meeting-in-tapri-today-saharanpur-news-mrt5757395180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती आज टपरी में करेंगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती आज टपरी में करेंगी जनसभा
विज्ञापन
-सहारनपुर मंडल की सभी 16 विधान सभाओं को साधने के लिए दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगी मायावती
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सहारनपुर पहुंच रही हैं। वह टपरी के नजदीक बने सभा स्थल पर मतदाताओं को संबोधित करेंगी। वह हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगी, जहां से मंडल की सभी 16 विधान सभा सीटों को साधने का काम करेंगी।
मायावती 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंच रही हैं। उन्होंने 2019 के चुनाव में देवबंद में अखिलेश यादव और अजित सिंह के साथ मिलकर जनसभा की थी। उसके बाद से वह शांत थीं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से चुनावी रैलियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वह पांच फरवरी को सहारनपुर में जनसभा करने पहुंच रही हैं। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि सभा स्थल टपरी और नागल के बीच में बनाया गया है, जिससे सहारनपुर की सातों विधान सभाओं के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली की विधानसभाओं के पदाधिकारी, प्रत्याशी और कार्यकर्ता मायावती को सुनने के लिए आसानी से पहुंच सकें। चूंकि मौसम खराब है। ऐसे में बारिश से बचने के तमाम इंतजाम भी रैली स्थल पर किए जा रहे हैं, जिससे मायावती के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी उन्हें सुनने में कोई परेशानी ना हो। सिटी मजिस्ट्रेट विकेक चतुर्वेदी ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है।