UP: बसपा नेता इमरान मसूद बोले- नूंह की घटना सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं, होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
Saharanpur News : बसपा नेता इमरान मसूद ने नूंह हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जो कुछ नूंह में घटित हुआ वह किसी भी सूरत में सभ्य समाज के लिए बेहतर स्थिति नहीं है।
विस्तार
बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि हरियाणा के नूंह की घटना सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इमरान मसूद ने नूंह हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जो कुछ नूंह में घटित हुआ वह किसी भी सूरत में सभ्य समाज के लिए बेहतर स्थिति नहीं है। लेकिन, उसके जो भी दोषी हो, चाहे वह कोई भी हो। तोड़फोड़, आगजनी करने वाले हो या फिर गाली-गलौज कर एक समुदाय को उकसाकर अपने खिलाफ झगड़ा कराने वाले हो। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
वहीं, मणिपुर की घटना पर इमरान मसूद ने कहा कि ये देश को जलाने वाले लोग हैं, जो ठीक नहीं है। हम अमन और मोहब्बत की बात करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना