फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bsnl tower

बीएसएनएल का मोबाइल टावर पखवाड़े से बंद, परेशानी

Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
bsnl tower
बीएसएनएल का मोबाइल टावर पखवाड़े से बंद, परेशानी
विज्ञापन

गंगोह। बीएसएनएल का मोबाइल टावर पिछले एक पखवाड़े से बंद पड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से टावर को शीघ्र चालू कराने की मांग की।
गांव लखनौती में बीएसएनएल द्वारा लगाया गया मोबाइल टावर पिछले एक पखवाड़े से बंद पड़ा है। मनोज, अजय, राहुल, आनंद, सावन, सौरभ आदि का कहना है कि उन्होंने बीएसएनएल मोबाइल का कनेक्शन लिया हुआ है। इन लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ढाई सौ से तीन सौ उपभोक्ता होने के बावजूद पिछले दिनों कंपनी द्वारा इस टावर को बंद कर दिया गया है। पीड़ितों का यह भी कहना है कि अधिकतर लोगों द्वारा हाल ही में रिचार्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

टावर बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं उनके मोबाइल संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने एसडीओ से शिकायत कर टावर को शीघ्र चालू कराने की मांग की है। मोबाइल टावर के एसडीओ संजय कुमार ने कहा टावर मेरठ सर्किल से बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि टावर को क्यों बंद किया, वह इसकी जानकारी होने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed