{"_id":"641f409164b1c5ede301a2b4","slug":"bsnl-internet-service-stalled-in-the-district-saharanpur-news-c-14-1-168650-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा
विज्ञापन
मेरठ में तकनीकी खराबी के चलते बेपटरी हुई व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान
मोबाइल फोन का नेटवर्क भी रहा बंद, देर रात तक बनी रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेरठ में तकनीकी खराबी होने के चलते शनिवार को दोपहर बाद बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बंद रही। सरकारी और निजी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। वहीं, बीएसएनएल का का मोबाइल फोन नेटवर्क भी बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की दोपहर दो बजे से इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई। ब्रॉडबैंड बंद रहे। बताया जा रहा है कि मेरठ में तकनीकी खराबी के चलते इंटरनेट सेवा बंद रही। इसके बाद जिले के साइबर कैफे, जनसेवा केंद्र, सरकारी कार्यालय और निजी कार्यालयों में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड नहीं चला और मोबाइल फोन के नेटवर्क भी गायब रहे, जिसकी वजह से उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे।
बीएसएनएल के उप महा प्रबंधक नरेश चंद्रा का कहना है कि जनपद की इंटरनेट सेवा मेरठ केंद्र से संचालित है। मेरठ में तकनीकी खराबी के कारण बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर से बाधित हैं, जिसको ठीक कराए जाने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। उनका कहना है कि रविवार की सुबह तक इंटरनेट सेवा सुचारू हो जाएगी।