{"_id":"6011b4138ebc3e33dd74aa68","slug":"brother-dies-of-heart-attack-in-ring-ceremony-saharanpur-news-mrt522495830","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग सेरेमनी में दिल का दौरा पड़ने से भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग सेरेमनी में दिल का दौरा पड़ने से भाई की मौत
विज्ञापन

गंगोह। बहन की रिंग सेरेमनी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब रस्म अदायगी के बाद चल रहे डीजे पर डांस कार्यक्रम में सगे भाई की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
गंगोह निवासी अंशुल की बेटी वैष्णवी की मांग भराई व रिंग सेरेमनी थी। दिल्ली से वर पक्ष के लोग आए हुए थे। एक बैंक्वेट हॉल में रस्म पूरी हो चुकी थी। डीजे पर डांस चल रहा था। इस दौरान सगा भाई भावेश स्टेज पर डांस कर रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि भावेश को दिल का दौरा पड़ा है। 21 वर्षीय भावेश बीएससी का छात्र था और रुड़की में पढ़ाई कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि वह बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साही था। मां नीलम व बहन वैष्णवी का रो-रो कर बुरा हाल है।