फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brokers again gathered outside RTO office, business not closed

Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय के बाहर फिर जम गए दलाल, बंद नहीं हुआ धंधा

Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brokers again gathered outside RTO office, business not closed
आरटीओ कार्यालय के बाहर खुली दुकानें।

विज्ञापन

सहारनपुर। आरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल फिर से जम गए हैं। 18 दिन पहले कुर्सी-मेज जब्त होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई का मंगलवार को कोई असर नहीं दिखा। दलाल कुर्सी-मेज लगाकर कार्यालय के बाहर बैठे नजर आए। दुकानें भी खुली मिलीं, जो अक्सर छापे के दौरान बंद हो जाती हैं।
दरअसल, 21 दिसंबर को संभागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारतीय ने टीम के साथ कार्यालय के बाहर छापा मारा था। शिकायत मिली थी कि अनधिकृत लोग विभागीय अधिकारियों के नाम पर वसूली करते हैं। तब कुर्सी और मेज जब्त किए थे, साथ ही जो लोग ठेला लगाकर बैठे थे, उन्हें भी अगले दिन का समय देते हुए हटने के लिए कहा गया था। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई का असर एक-दो दिन तक ही रहा। इसके बाद फिर से दलाल आकर जम गए।
विज्ञापन

लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण सहित अन्य कार्यों के कागजात पकड़ते नजर आए। कार्यालय के अंदर भी आते-जाते रहे। दुकानें भी खुली रही। इन दुकानों में काम कराने की फाइल होती है। इसलिए यह दुकानदार विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण से बचते हैं और दुकानें बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


-- समानांतर व्यवस्था चला रहे अनधिकृत लोग

आरटीओ ऑफिस के बाहर जमे अनधिकृत दलाल समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान भी चलता है, लेकिन कोई असर नहीं दिखता। दलालों ने हर काम के लिए दाम तय कर रखे हैं।

-------
-- वर्जन
कार्यालय के बाहर समय-समय पर विभागीय अधिकारी जांच करते रहते हैं। पिछले दिनों अनधिकृत लोगों के कुर्सी-मेज जब्त किए थे। कार्यालय में आने वाले आवेदक किसी के बहकावे में न आएं। सीधे काउंटर पर जाकर अपना काम कराएं। कहीं परेशानी आ रही है तो अधिकारियों से मिले।

- देवमणि भारतीय, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed