फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken track underwent goodwill Express

टूटे ट्रैक से गुजरी सद्भावना एक्सप्रेस

Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Broken track underwent goodwill Express
टूटी ट्रैक को ठीक करते हुए रेलवेकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर टूटे हुए ट्रैक से सद्भावना एक्सप्रेस के गुजरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


तुरंत मंडल मुख्यालय को घटना से अवगत कराया गया। साथ ही आनन-फानन में रेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मात्र 20 मिनट में ट्रैक को दुरुस्त कराया। 

सोमवार की सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर छह से लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस गुजरी। उसके तुरंत बाद एक कर्मचारी की नजर ट्रैक में आए क्रैक पर पड़ी।
विज्ञापन


उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय रेल अधिकारियों को दी। इससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के गुजरने के दौरान कोई बड़ा हादसा न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने करीब नौ बजे ट्रैक को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। नौ बजकर 20 मिनट तक ट्रैक को दुरुस्त करा दिया गया। इसके बाद ही बाकी की ट्रेनों को ट्रैक से निकलने की अनुमति दी गई।

रेल अधिकारियों ने ट्रैक में क्रैक की सूचना मंडल मुख्यालय को भी दी। उधर, रेलवे ट्रैक में क्रैक की यह पहली घटना नहीं है। करीब तीन महीने के अंतराल में ट्रैक में क्रैक आने समेत अनेक तरह की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

मंडल मुख्यालय ने घटनाओं को गंभीरता से लिया है। कुछ ही दिन पहले डीआरएम ने इस तरह की  घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तक कराई थी। मगर उसके बाद भी घटनाएं होना जारी हैं। गनीमत यह रही कि अब तक हुए हादसों में किसी की जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर लाइन को वॉशेबल बनाने का काम कुछ ही दिन पहले शुरू हुआ है। ट्रैक को सीमेंटिड बनाया जा रहा है। इसकी वजह से अनेक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।


इसकी वजह से प्लेटफार्म नंबर छह पर भी ट्रेनों की आवाजाही बढ़ी है, जिस पर अभी तक ज्यादातर माल गाड़ियां ही गुजरती हैं। माना जा रहा है कि ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने और सर्दी की वजह से क्रैक आया है, जो नई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed