फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken and reflectorless dividers become danger in smart city

स्मार्ट सिटी में टूटे और बिना रिफ्लेक्टर लगे डिवाइडर बने खतरा

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Broken and reflectorless dividers become danger in smart city
कोर्ट रोड़ पर टूटा डिवाइडर - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में चयनित सहारनपुर की सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। रात के अंधेरे में टूटे और रिफ्लेक्टर विहीन डिवाइडर खतरा बने हुए हैं। इनसे टकराकर वाहन पलट रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
महानगर में कोर्ट रोड पर डिवाडर टूटे पड़े हैं। देहरादून रोड पर भी डिवाइडरों का यही हाल है, जबकि अंबाला रोड और रेलवे रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के बाद डिवाइडर तोड़कर छोड़ दिया। देहरादून रोड और कोर्ट रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। जिसके चलते वे रात में दिखाई नहीं देते हैं। जहां डिवाइडर टूटे है, वहां निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इस वजह से एक सप्ताह में चार हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

नहीं ले रहा कोई सुध
खानआलपुरा निवासी इसरार खान का कहना है कि देहरादून चौक के समीप डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। डिवाइडर का एक टूटा हिस्सा सड़क पर बाहर की तरफ निकला है। यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कारोबारी नाथीराम कहना है कि डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। रात के अंधेरे में डिवाइडर दिखाई नहीं देते हैं। हकीकतनगर के कारोबारी वीरेंद्र बहल का कहना है कि कोर्ट रोड पर भी टूटे डिवाडर की वजह से सफर करना खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में हुए हादसे
बीते मंगलवार को देहरादून चौक के पास डिवाडर से टकराकर ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
बृहस्पतिवार की रात कोर्ट रोड पर डिवाडर से कार टकराई। नवादा रोड निवासी सचिन और देव घायल हुए।
शुक्रवार को देहरादून रोड पर ही टेंपो डिवाइडर से टकराया। गनीमत रही कि टेपो में सवारियां नहीं थीं।
शनिवार रात देहरादून चौक के समीप डिवाइडर से टकरा कार पलटी। कार सवार दो युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला।
वर्जन:-
कई स्थानों पर स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यों की वजह से डिवाइडर टूटे हैं। कई जगह पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हैं। वहां रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डिवाइडरों की मरम्मत कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।-प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

कोर्ट रोड़ के सोफिया मार्केट में टूटा डिवाइडर पर उगे पौधे

कोर्ट रोड़ के सोफिया मार्केट में टूटा डिवाइडर पर उगे पौधे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed