फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bring stubble to the cowshed, take compost manure

गोशाला में पराली लाओ, कम्पोस्ट खाद ले जाओ

Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bring stubble to the cowshed, take compost manure
सहारनपुर। संयुक्त निदेशक (कृषि) डीएस राजपूत ने कहा कि किसान अपनी पराली गोशाला में चारे के रूप में उपलब्ध कराए और उसके बदले में कंपोस्ट खाद ले जाएं। कंपोस्ट खाद का प्रयोग करके किसान अपनी भूमि में जीवांश पदार्थ की मात्रा में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि विज्ञान सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा सरकार ने फसल अवशेष जलाने को हतोत्साहित करने के लिए दो एकड़ के कृषकों को 2500, दो से पांच एकड़ तक के कृषकों को 5000 एवं पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषकों को 15000 रुपये तक अर्थदंड प्रति घटना वसूलने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा एक ग्राम मिट्टी में अरबों मित्र जीवाणु होने चाहिए जो जीवांश कार्बन से अपना भोजन प्राप्त करते हैं। उन्होंने जीवांश पदार्थ की वृद्धि के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की विस्तार जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. आईके कुशवाहा ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए पूसा डी कंपोजर का प्रयोग करने के फायदे बताए। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. सुखदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह मलिक रीना, डॉ. सुनील दत्त प्रजापति, मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed