{"_id":"64a9aa3b11d05d4e3a0fa6fe","slug":"breakdown-due-to-rain-power-failure-from-city-to-countryside-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-5608-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से ब्रेकडाउन, शहर से लेकर देहात तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से ब्रेकडाउन, शहर से लेकर देहात तक गुल रही बिजली
विज्ञापन
बारिश से ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को ठीक करता बिजलीकर्मी
-बारिश में कहीं लाइनों पर पेड़ गिरे तो कहीं पर खराब हुए इंसुलेटर
-12 घंटे से अधिक बिजली ठप रहने से कारण लोगों ने झेली परेशानी
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश के कारण शहर से लेकर देहात के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन तो कहीं पर इंसुलेटर खराब होने से बिजली गुल रही। बिजली लाइनों पर पेड़ भी गिरे। जिसके चलते जिलेभर में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार की सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। दिनभर बारिश होने के कारण जिले में बिजली संकट गहरा गया।
शहरी क्षेत्र के 33/11 बिजली उपकेंद्र मानकमऊ, हुसैन बस्ती, टीपी नगर, हकीकत नगर, मंडी समिति, हाकिमपुरा से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे ठप हो गई। हकीकत नगर बिजली उपकेंद्र की बात करें तो यहां इंसुलेटर खराब हो गया। इंसुलेटर को ठीक कर करीब 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो पाई। मानकमऊ उपकेंद्र से बिजली सप्लाई इसलिए काट दी गई, क्योंकि नवादा रोड पर बिजली लाइन पर पेड़ गिरा। यहां पर दोपहर दो बजे के बाद बिजली आ पाई।
हुसैन बस्ती व टीपी नगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आ पाई थी। यहीं हाल हाकिमपुरा बिजलीघर का रहा। शाम के समय बारिश कम होने के बाद बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए दौड़े। कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढ़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अभियंता कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, देवबंद, घाटहेड़ा, दुमझेड़ा आदि क्षेत्रों में शाम छह बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
-- -- -
-- दिनभर बजता रहा कंट्रोल रूम का फोन
दिल्ली रोड स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली समस्याओं को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। शनिवार को जिलेभर में बारिश होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई। इसके बाद कंट्रोल रूम का फोन दिनभर बजता रहा। लोगों ने फोन कर पूछा कि उनके क्षेत्र में कब तक बिजली आएगी।
-- -- -
-- क्या बोले लोग
जैसे ही बारिश और तेज हवा चलती है, सबसे पहले बिजली कट जाती है। विकास के तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन मौके पर सब हवा हवाई हो जाते हैं। बिजलीघर का फोन मिलाने पर भी संबंधित अफसरों से संपर्क नहीं होता है।
-सरदार गुरमेहर सिंह, रामनगर पठानपुरा
-- -- -
शनिवार को कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली आने के बारे में जानने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बिना बिजली के लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय जाकर सप्लाई चालू हुई।
-वैभव कांबोज, तोता चौक
-- -- --
-- वर्जन
बारिश के कारण हाईटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन हो गई थीं। इसके चलते लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। बारिश रुकने पर लाइनों की मरम्मत कराने के बाद बिजली सप्लाई चालू करवा दी गई है।
-एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम