{"_id":"650335669502f3f653047826","slug":"branch-manager-missing-on-his-way-from-home-to-bank-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-9502-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर से बैंक को निकले शाखा प्रबंधक रास्ते से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर से बैंक को निकले शाखा प्रबंधक रास्ते से लापता
विज्ञापन
लापता बैंक शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता(सहारनपुर)। नगर के दिल्ली रोड स्थित काॅलोनी में किराए के मकान में रह रहे भारतीय स्टेट बैंक शाखा ननौता के प्रबंधक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। प्रबंधक के बैंक न पहुंचने पर कर्मचारियों तथा परिजनों द्वारा तलाश की गई। शाखा प्रबंधक के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा उनकी तलाश करने की मांग की गई है।
सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सोराना निवासी सुधीर कुमार पुत्र विनोद कुमार नानौता में भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अनुभव गार्डन स्थित अपने घर से वह ड्यूटी के लिए निकले थे। परंतु बैंक नहीं पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनके घर जानकारी की गई तो परिजनों के होश उड़ गए। मोबाइल पर संपर्क करने पर उनका फोन कमरे में ही मिला। परिजनों तथा कर्मचारियों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। उनके पिता विनोद कुमार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। उनकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं।