फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brainstorming for commercial complex and multiple parking

कामर्शियल कांपलेक्स और मल्टीपल पार्किंग को लेकर मंथन

Tue, 19 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming for commercial complex and multiple parking
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में स्मार्ट सिटी की बैठक लेते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित एक कामर्शियल कांपलेक्स और तीन मल्टीपल पार्किंग के लिए नगर निगम की ओर से मंगलवार को इंवेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कामर्शियल कांपलेक्स और मल्टीपल पार्किंग का खाका कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने रखा। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा भी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित इंवेस्टर्स मीट में सहारनपुर से बाहर की 16 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। इनके अलावा शहर के भी कई उद्यमियों, बिल्डरों आदि ने हिस्सा लिया। स्मार्ट सिटी की टीम ने इंवेस्टर्स को बताया कि वर्तमान में अंबाला रोड पर जिस जमीन पर बस अड्डा संचालित है वह निगम की जमीन है, जिस पर तीन मंजिला कामर्शियल कांपलेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके बेसमेंट में पार्किंग रहेगी। कांपलेक्स में शोरूम, ऑफिस व अन्य दुकानें बनाई जानी हैं। वुडकार्विंग के शोरूम भी प्रथम तल पर हो सकते हैं, जिसके लिए कई उद्यमियों से बात भी हो चुकी है। उक्त स्थल की विशेषता की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा उत्तर भारत के सबसे बड़े कपड़ा बाजार रायवाला क्षेत्र में भी पार्किंग और नेहरू मार्केट, शहीद गंज, प्रताप मार्केट से घिरे शहर के बीचोंबीच स्थित जुबली पार्क में भी पार्किंग के प्रस्ताव की जानकारी कंपनियों के प्रतिनिधियों को दी गई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कंपनियां काम करने की इच्छुक हैं तो शर्तों में ढिलाई दी जा सकती है, मगर हमें काम अव्वल दर्जे का चाहिए, जिससे शहर को अलग पहचान मिले और यहां के नागरिकों को सुविधाएं। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डायरेक्टर सुशील पुंडीर ने इंवेस्टर्स से सुझाव मांगे। मीट में रविंद्र मिगलानी, सुनील कपूर, एचएस चड्ढ़ा, सुभाष चोपड़ा, वीके गुप्ता, निर्यातक साबिर अली खान, खलील अहमद, काशिफ रजा, अखलाक साबरी, औसाफ, गुलशन, कतियाल, अवधेश कुमार, जेएस बजाज, मनमीत बजाज, नोडल अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, जीएम जलकल अमरनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed