फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brainstorming done to fix the traffic system

यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए किया मंथन

Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming done to fix the traffic system
सहारनपुर। महानगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाम मुक्त करने पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रेमचंद और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की बैठक में मंथन किया गया। बैठक में दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात ने महानगर में बढ़ते यातायात के दबाव से पैदा होने वाली समस्याओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि वन वे ट्रैफिक प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन जाम की समस्या समाप्त नहीं हो रही है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से इसके लिए सुझाव मांगे। सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला, महामंत्री ललित पोपली, मिनी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयोजक कमल सिंह, ट्रांसपोर्टर प्रेम शर्मा, मुकेश दत्ता, सहारनपुर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाईपास के चालू होने के बाद भारी वाहनों के आवागमन का दबाव तो कम हो गया। नगर के यातायात में छोटे वाहन ई रिक्शा, टेंपो आदि वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने अधूरा बाईपास को जल्द पूरा कराने, ट्रांसपोर्ट नगर को लकिं रोड के माध्यम से बाईपास के साथ जोडने आदि की मांग की। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह बावा, संगठन मंत्री प्रेम शर्मा, रूमी ग्रोवर, अरविंद कुमार, मनीष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed