{"_id":"625310abf6446c3c20388380","slug":"brainstormed-on-making-the-general-conference-a-success-saharanpur-news-mrt5838938141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ की बैठक में 13 अप्रैल को हरियाणा के रोहतक में होने वाले राष्ट्रीय बौद्घिक महासम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन में जनपद से भी बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग भागेदारी करेंगे।
रविवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर हरियाणा के रोहतक में 13 अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में देशभर से जाट समाज के लोग भागेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश की विभिन्न जाट सभाओं, विश्वविद्यालयों के कुलपति, इतिहासकार, लेखक, शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं, खाप पंचायतों और किसान संगठनों के जिम्मेदार लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में जाट समाज की भूमिका एवं योगदान, बढ़ती सामाजिक कुरीतियों एवं समाधान आदि विषयों पर भी विशेष चर्चा होगी। कार्यक्रम में भारत की 101 विभूतियों को जाट रत्न 2022 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह, श्रवण बालियान, अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही, विक्रम तोमर, विजय तोमर, सतीश चौधरी, जगपाल, कृष्णपाल, दीपक, तरुण मलिक आदि मौजूद रहे।