फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brainstorm on the problems of women

महिलाओं की समस्याओं पर मंथन

Thu, 28 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Brainstorm on the problems of women
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के महिला सम्मेलन को संबोधित करतीं वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन का महिला सम्मेलन बुधवार को कोर्ट रोड स्थित केनरा बैंक पर संपन्न हुआ। इसमें महिलाओं की समस्याओं और उनके यूनियन के कार्यक्रमों में भागीदारी पर मंथन किया गया।  
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित सम्मेलन में जिला सचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिले वार यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में करीब 150 महिलाएं विभिन्न बैंकों में कार्यरत है। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रांतीय संयोजक नीलिमा भार्गव ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का यूनियन के कार्यक्रमों भाग लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


राजकमल सक्सेना ने महिलाओं से यूनियन के कार्यक्रमों भाग लेने का आह्वान किया। महिला जनवादी सभा की जिला महामंत्री राधा मिश्रा ने अपने संगठन की आंदोलनों में भागीदारी पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि 11 मई को लखनऊ में संगठन मांगों को लेकर धरना देगा। सभा की अध्यक्ष रीना गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रीति चड्ढा ने किया। सम्मेलन में महिला कौंसिल गठन किया गया। इसमें प्रीति चड्ढा संयोजक, कविता सैनी चेयरपर्सन बनाई गई हैं।


सदस्य अनीता राठी, संगीता, प्रियांशु, सुशीला रावत, रीना गुप्ता, अनीता गोयल, उमेश, डोली, विमलेश, रीना जैन, आस्था शुक्ला नामित की गई हैं। इस दौरान मेघा बंसल, मीनाक्षी सैनी, रचना अरोड़ा, सत्यबाला, अनीता राज, शशि बाला, बाला देवी, सीमा सिंह, रचना, इला जैन, पायल अरोड़ा, रीता, आरती वर्मा, सरिता सिंह आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed