फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brahmin society burnt effigy of Rakesh Tikait

ब्राहमण समाज ने फूंका राकेश टिकैत का पुतला

Mon, 28 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society burnt effigy of Rakesh Tikait
रामपुर मनिहारान में तहसीलदार को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा मंदिरों और पंडितों के बारे में की गई टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। सोमवार को छुटमलपुर में राकेश टिकैत के पुतले की जूतों से पिटाई करते हुए उसे आग के हवाले किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज, नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज की अगुवाई में समाज के लोग नारेबाजी करते हुए घास मंडी तिराहे पर पहुंचे। जहां पिंड दान के बाद उन्होंने अपने साथ लाए राकेश टिकैत के पुतले की जूतों से पिटाई करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि राकेश टिकैत ने मंदिरों के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर संस्कृति पर हमला किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए धर्म पर आक्षेप संकीर्ण मानसिकता का परिचय है। किसान आंदोलन के मंच पर मंदिरों और पंडितों पर टिप्पणी का कोई औचित्य नहीं है। इस दौरान अभिषेक पंडित, राजीव पाराशर, ब्रिजेश वत्स, प्रदीप शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, नीटू पंडित, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, मलय शर्मा, गौरव शर्मा, तुषार शांडिल्य, दिनेश शर्मा शेरपुर, रजत सैनी, मुकेश शांडिल्य, रजत शांडिल्य, मोनू शर्मा मंडावर, नीतीश पंडित आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, रामपुर मनिहारान में परशुराम सेना के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिग्विजय भारद्वाज के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार नितिन कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें राकेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अश्वनी शर्मा, राकेश शर्मा, गौरव कुश, सौरभ कुश, पंडित ब्रजेश, पंडित सुरेंद्रा नंद, सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा रहे।

छुटमलपुर में राकेश टिकैत का पुतला फूंकते ब्राहमण समाज के लोग

छुटमलपुर में राकेश टिकैत का पुतला फूंकते ब्राहमण समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed