फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   boycott of voting in Seedhki village

सीड़की गांव में मतदान का बहिष्कार

Sun, 18 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
boycott of voting in Seedhki village
पूर्व विधायक  की कार से तीन दिन पहले हुई टक्कर में एक और मौत के बाद सीड़की के लोगों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए शनिवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद सुबह से गांव में बनाए गए दो मतदान बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


प्रशासन को इसकी खबर मिलने के बाद अधिकारी गांव में पहुंचे और मिन्नतें करते रहे। अपराह्न करीब चार बजे डीएम के निर्देश पर सीडीओ की चेतावनी पर करीब 11 फीसदी मतदान हुआ। 80 फीसदी ग्रामीणों का बहिष्कार जारी ही रहा।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर की गाड़ी से दुर्घटना में दो बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार की रात गागलहेड़ी निवासी मुमताज और शुक्रवार को सीड़की निवासी इंतजार पुत्र अख्तर की मौत हो गई। शुक्रवार की रात शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजा नहीं मिलने तक मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सीडीओ मोनिका रानी गांव में पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझाना शुरू किया। करीब 11 बजे जिलाधिकारी पवन कुमार ने गांव में पहुंचकर मतदान शुरू कराना चाहा तो ग्रामीण भड़क गए। हालांकि इसके बाद डीएम और सीडीओ बैरंग लौट गए। तहसीलदार और एसडीएम ने कई बार अलग-अलग ग्रामीणों से बात कर मतदान के लिए मनाना चाहा, मगर बिना मुआवजा गांव के लोग राजी नहीं हुए।

 अपराह्न करीब चार बजे सीडीओ दोबारा गांव में पहुंची और मतदान नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद करीब सीड़की के 1410 मतदाताओं में करीब 159 ने मतदान किया। मगर, ज्यादातर ग्रामीणों का बहिष्कार जारी रहा।


उधर, प्रशासन ने ग्रामीणों को भड़काने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में ले लिया, मगर बाद में उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को गुमराह कर बहिष्कार कराया गया था। मगर, बाद में गांव के लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed