{"_id":"67b0b3fcbdef1cb20003dda9","slug":"both-hospitals-were-given-a-clean-chit-dm-will-get-the-investigation-done-again-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142680-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दोनों अस्पतालों को दी क्लीनचिट, डीएम दोबारा कराएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दोनों अस्पतालों को दी क्लीनचिट, डीएम दोबारा कराएंगे जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग के खेल भी निराले हैं। करीब ढाई महीने पहले जिस महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान तौलिया छोड़ दिया था, अब उसी मामले में दोनों अस्पतालों को क्लीनचिट दे दी गई। रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास पहुंची तो उसमें कुछ कमियां पाई गई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। एडी हेल्थ से इसकी दोबारा जांच कराई जाएगी।
मामला उजागर होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर चिकित्सा अधिकारी सहित तीन चिकित्सकों की टीम गठित की थी। इस मामले में टीम ने सबसे पहले महिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के बयान लिए थे। उसके बाद दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों के भी बयान हुए थे। यह जांच करीब एक महीने तक चली।
इसके बाद टीम ने फाइनल रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी थी। रिपोर्ट में दर्शाया गया कि जिस महिला के पेट से तौलिया निकला था, उसका चेहरा नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन
केवल पेट से तौलिया निकलते दिखाई दिया है। इससे स्पष्ट नहीं है कि तौलिया उसी महिला के पेट से निकला हो। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। उन्होंने रिपोर्ट देखी तो उसमें कई कमियां मिलीं। रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों को क्लीन चिट दे दी गई।