फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Books will be distributed to students from this week

विद्यार्थियों को इसी सप्ताह से होगा किताबों का वितरण

Mon, 01 Aug 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Books will be distributed to students from this week
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए किताबों की पहली खेप चार दिन पहले जनपद में पहुंची है। हालांकि अभी किताबें बेहद कम संख्या में आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अगस्त माह में पूरी किताबें प्राप्त हो जाएंगी। फिलहाल विभाग को प्राप्त 50,175 किताबों को इसी सप्ताह से विद्यालयों में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

विद्यालयों में सत्र एक अप्रैल को शुरू हुआ था, तब से विभाग, विद्यालय और विद्यार्थी किताबों का इंतजार कर रहे हैं। सत्र शुरू हुुए चार माह बीत गए हैं। अब 28 जुलाई को हल्द्वानी से 50,175 किताबों की खेप सहारनपुर पहुंची है, जिसे विभाग ने नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी में रखवाया है। अभी कक्षा एक हिंदी की कलरव, दो की किसलह और तीन की पंखुड़ी की किताबें पहुंची हैं। यूआरसी से किताबों का वितरण इसी सप्ताह किया जाएगा। यहां से किताबें बीआरसी पर जाएंगी, जहां से इनका वितरण विद्यालयों को किया जाएगा। शेष किताबें भी इसी माह आने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह 50 हजार से अधिक किताबें प्राप्त हुई हैं, जिनको बीआरसी पर भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी सप्ताह से किताबें बीआरसी और वहां से विद्यालयों में पहुंचेंगी। शेष किताबें इसी माह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed