फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Book Fair is open

डॉ. कलाम को समर्पित सहारनपुर के गांधी पार्क में नौ दिनी पुस्तक मेला शुरू

Sun, 16 Oct 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
Book Fair is open
मेले में रवाना होती बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में  पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित नौ दिवसीय सहारनपुर पुस्तक मेला शनिवार से गांधी पार्क मैदान में शुरू हो गया। डीएम शफक्कत कमाल ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले के प्रचार के लिए युवाओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। 
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम शफक्कत कमाल ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान की कुंजी है, जो व्यक्ति को सद्मार्ग दिखाती हैं। कहा कि इस तरह के आयोजन किसी भी जनपद या शहर के मिजाज और वहां के लोगों के स्तर को दर्शाते हैं। ऐसे में जनपदवासियों को चाहिए कि वह मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। इसके बाद युवाओं ने हर्ले डेविलसन और विंटेज कार के साथ शहर में रैली निकाली। इसका मकसद मेले का प्रचार करना था। इस दौरान सीडीओ दीपक मीणा, आयोजन समिति के सचिव अरिमर्दन सिंह गौर, उपाध्यक्ष सुशांत सिंघल और डॉ. वीरेंद्र आजम, अपर नगरायुक्त सच्चिदानंद, दिल्ली से आए प्रख्यात चित्रकार एम बली प्रजापति, अजय सिंघल, वर्णिता वर्मा, अनुराग सेठ, अभिनव कन्नौजिया, कुशन लूथरा, यश प्रभाकर, शीतल टंडन, दानिश आजम आदि थे।
विज्ञापन

मेले में यह प्रकाशक पहुंचे
सहारनुपर। पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादमी, मेधा प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, पेंगविन प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, इंडिया टुडे, प्रथम प्रकाशन और एकलव्य सहित 50 से अधिक प्रकाशनों के स्टॉल लगे हैं। शोभित यूनिवर्सिटी ने सहारनपुर स्थापत्य कला, पर आधारित स्टॉल व प्रदर्शनी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आज के कार्यक्रम 
सहारनुपर। रविवार की सुबह जनमंच प्रेक्षागृह में सुबह दस बजे मोटीवेशन वर्कशॉप, अपराह्न 11 बजे मेला स्थल पर ड्राइंग कंपीटीशन, रात आठ बजे जनमंच में दास्तान खुसरो ए सीरीज प्रस्तुतीकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed