फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bomb disposal squad and dog squad searched the railway station.

Saharanpur News: बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने ली रेलवे स्टेशन की तलाशी

Fri, 10 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad and dog squad searched the railway station.
त्योहारों के मद्देनजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती जीआरपी-आरपीएफ और बम निरोधक दस्ता
सहारनपुर। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिली धमकी को रेलवे पुलिस गंभीरता से ले रही है। 13 नवंबर को घटना को अंजाम देने की आशंका के चलते बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। रात में भी टीम चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

आतंकी संगठन की सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशन पर अलर्ट जारी है। हालांकि अभी तक धमकी हवाई ही साबित हुई है, लेकिन रेलवे पुलिस इसे पूरी गंभीरता से लिया है। सहारनपुर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्टेशन तक पहुंचने वाले प्रत्येक रास्ते पर नजर रखी और स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की। ट्रेनों में चेकिंग की गई, यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मों के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु जीआरपी-आरपीएफ के हाथ नहीं लग सकी। जिससे लोगों में बना दहशत का माहौल कुछ कम हुआ और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरती जा रही सतर्कता
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर ठहरे यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही। राहत की बात यह है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed