फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bolero hit the bike rider killed

बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की मौत

Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bolero hit the bike rider killed
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में उनाली बस अड्डे के पास ही बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात में चालक के खिलाफ थाने मे एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना नकुड के गांव धौराला निवासी राजबीर का 24 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ जोनी रविवार शाम बाइक से शहर से गांव की तरफ लौट रहा था। दूसरी बाइक पर उसका तहेरा भाई  कुलदीप भी परिवार के ही एक युवक के साथ वापस गांव जा रहा था। थाने कुतुबशेर क्षेत्र में गांव उनाली के निकट पहुंचते ही सामने से आती बोलेरो ने बाइक सवार सचिन उर्फ जोनी को अपनी चपेट में ले लिया।  हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हुए सचिन को जिला अस्पताल लाया गया। कुलदीप की ओर से फरार हुए चालक के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी बीच, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को युवक सचिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलगाम वाहन लगातार छीन रहे जिंदगियां
सड़कों पर दौड़ते बेलगाम वाहन लगातार  जिंदगियां छीन रहे हैं। दुर्घटनाओं के शिकार होने वालों में किशोरों से युवाओं की संख्या अधिक है। इनमें बाइक सवार युवकों की सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। उनाली के पास हुए हादसे से पहले देहरादून हाईवे पर लगातार हुई घटनाओं में तीन छात्रों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed