फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body of 12 year old student found hanging in madrasa

मदरसे में फंदे पर लटका मिला 12 वर्षीय छात्र का शव

Fri, 14 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body of 12 year old student found hanging in madrasa
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी अहतमाल उर्फ ढाबा के मदरसे में पढ़ रहे 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मदरसे के छात्रावास के कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा निवासी इकराम का 12 वर्षीय बेटा जुबियान थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी अहतमाल उर्फ ढाबा स्थित मदरसा नूर-उल-कुरान में पढ़ता था। करीब आठ माह पहले उसका दाखिला हुआ था। वह यहां मदरसे में ही छात्रावास में रहता था। शुक्रवार की शाम मदरसे के एक छात्र ने जुबियान को मदरसे के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा। मदरसा प्रबंधक कारी महबूब हसन व अन्य स्टाफ ने जुबियान को नीचे उतारा। वह मृत हालत में था। इसके बाद मिर्जापुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सीओ व इंस्पेक्टर मिर्जापुर मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर मृतक छात्र के परिजन भी मदरसे में पहुंच गए। सीओ मुनीशचंद ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल सका है। मदरसा प्रबंधक, स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि फिलहाल मदरसे में छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। परिजन जो भी तहरीर देकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed