फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Boards put up as BJP-backed, BJPers told fake

भाजपा समर्थित बताकर लगाए बोर्ड, भाजपाईयों ने बताया फर्जी

Sat, 12 Dec 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Boards put up as BJP-backed, BJPers told fake
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो के साथ राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नाम से लगा बो - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कुछ लोगों ने अल्पसंख्यक राष्ट्रीय जनमंच और भाजपा समर्थक संघ अल्पसंख्यक मोर्चा नाम के संगठन वाले होर्डिंग और बोर्ड शहर में अनेक जगह लगा दिए, जिसको लेकर भाजपाइयों ने आपत्ति जताई है और एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। खास बात यह है कि होर्डिंग और बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिले के भाजपा नेताओं के भी फोटो लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने एसएसपी को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि शहर में अनेक जगहों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनसे देखने में प्रतीत होता है कि वह भाजपा से संबंधित संगठन हैं और उन पर बाकायदा भाजपा नेताओं के फोटो भी लगे है। इन संगठनों के नाम अल्पसंख्यक राष्ट्रीय जनमंच और भाजपा समर्थक संघ अल्पसंख्यक मोर्चा हैं। यह बोर्ड भगवा और हरे रंग में बनवाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इनकी वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति है, जबकि इन संगठनों का भाजपा से कोई लेनादेना नहीं है। आरोप लगाया कि इनसे जुडे़ लोग खुद को भाजपाई दर्शाकर किसी गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और गलत कार्यों में लिप्त भी हो सकते हैं। होर्डिंग पर उत्तराखंड प्रभारी का नाम और फोटो भी लगा है, जिसके बारे में महानगर अध्यक्ष ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने भी इन लोगों का भाजपा से कोई संबंध नहीं बताया। ऐसे संगठनों की सूची के साथ महानगर अध्यक्ष ने एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

- शहर में अनेक स्थानों पर ऐसे बोर्ड और होर्डिंग लगे हैं, जिन लोगों का भाजपा से कोई वास्ता नहीं है। यह लोग गलत कार्यों में लिप्त हो सकते हैं। इसीलिए एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश जैन, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं स्थानीय भाजपाईयों की फोटो के साथ राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प?

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं स्थानीय भाजपाईयों की फोटो के साथ राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प?- फोटो : SAHARANPUR

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं स्थानीय भाजपाईयों की फोटो के साथ राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प?

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं स्थानीय भाजपाईयों की फोटो के साथ राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प?- फोटो : SAHARANPUR

भाजपा समर्थक संघ के नाम से लगाया गया बोर्ड

भाजपा समर्थक संघ के नाम से लगाया गया बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed