फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Board exams for the session 2022-23 will start in March

मार्च में शुरू होंगी सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Board exams for the session 2022-23 will start in March
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन, प्रयोगात्मक परीक्षाओं और दसवीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां और माह निर्धारित कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर जारी करते हुए इसे लागू करने के आदेश दिए हैं। जिसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के द्वारा जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-23 का शिक्षण कार्य 25 अप्रैल 2022 से शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि विद्यालय एक अप्रैल से खुले हुए हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में कराने को कहा गया है। कैलेंडर के अनुसार अर्र्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन (सभी विषयों के मासिक शैक्षिक पंचांग में सितंबर माह तक निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर) अक्तूबर 2022 के दूसरे सप्ताह में होगा। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर नवंबर 2022 के पहले सप्ताह तक अपलोड किए जाएंगे। सभी कक्षाओं का शिक्षण कार्य 15 जनवरी 2023 तक पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन

कक्षा दस और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में कराना होगा। कक्षा दस और 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाओं एवं कक्षा नौ एवं 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन एक से 15 जनवरी 2023 तक कराना होगा। कक्षा दस और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाओं एवं कक्षा नौ एवं 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर 16 से 28 फरवरी 2023 तक अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी 2023 तक करानी होंगी। दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कैलेंडर के अनुरूप शिक्षण कार्य और परीक्षाएं कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed