फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blue print of new Saharanpur station will be released soon

सहारनपुर: नए सहारनपुर स्टेशन का ब्लू प्रिंट जल्द जारी होगा

Thu, 09 Feb 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Blue print of new Saharanpur station will be released soon
पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व सांसद भाजपा राघव लखनपाल शर्मा
सहारनपुर। भाजपा नेताओं ने कहा कि पुराने लकड़ी के पु्ल के स्थान पर रेलवे फुट ओवरब्रिज का बजट जारी होने जल्द इसका निर्माण शुरू होगा। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय का बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में बताया कि रेलवे फुट ओवरब्रिज बनने से नागरिकों को बहुत लाभ होगा। रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाए जाने की दिशा में शुरुआत हो गई है, शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके डिज़ाइन के लिए आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही नए रूप के स्टेशन का ब्लूप्रिंट सामने होगा।
विज्ञापन


शहर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्टेशन के दूसरी ओर संचालित टिकट विंडो का समय बढ़ाया गया है। गोविंद नगर व छोटी लाइन के पास नए पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे नगरवासियो को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पेपर मिल के समीप बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के दूसरी ओर भी निर्माण कार्य शुरू जल्द होगा। मां शाकंभरी देवी तक रेल लाइन परियोजना की भी स्वीकृति मिल गई है। करीब 7500 करोड़ की इस परियोजना के पूरा होने पर सहारनपुर में निश्चित रूप से सांस्कृतिक पर्यटन बढ़ेगा। जनप्रतिनिधियो के विशेष अनुरोध पर सहारनपुर- नई दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। कोरोना काल में बंद ट्रेनों का संचालन भी करवाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, विपिन सलूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed