फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blown up by explosions, chemical-filled drums in the air, screaming

धमाकों से दहला क्षेत्र, हवा में उड़े केमिकल से भरे ड्रम, मची चीखपुकार

Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Blown up by explosions, chemical-filled drums in the air, screaming
सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भागते लोग। - फोटो : SAHARANPUR
धमाकों से दहला क्षेत्र, हवा में उड़े केमिकल से भरे ड्रम, मची चीखपुकार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुंवारका की पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके होने शुरू हो गए। इस कारण लोग दहशत में आ गए। जिसने भी धमाकों की आवाज सुनी, वह फैक्टरी की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चारों ओर बचाओ-बचाओ और चीखपुकार का मंजर देखकर लोगों के कलेजे कांप गए। केमिकल से भरे ड्रम फटने से सीएफओ भी झुलस गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने फैक्टरी में घुस गए। उसी समय केमिकल का एक ड्रम धमाके के साथ फट गया और केमिकल की उबलती बौछारें दूर तक गिरीं। सीएफओ पुलिस कर्मियों को धक्का देकर बाहर की ओर भागे। उनके पैर और गर्दन पर केमिकल आकर गिरा और वह भी झुलस गए। फैक्टरी में केमिकल के करीब एक दर्जन ड्रम केमिकल से भरे रखे थे। सभी एक के बाद एक धमाकों के साथ फटते रहे। फैक्टरी की कई दीवारें टूट गईं, टीन और ड्रम हवा में उड़ते नजर आए, जो आसपास के खेतों में बिखर गए। धमाकों की आवाज पुंवारका, जनता रोड, आसनवाली तक पहुंची, तो दहशत फैल गई। फैक्टरी की आग इतनी भयंकर थी कि पास के गन्ने के खेत में भी आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोग फैक्टरी में फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन धमाकों के चलते किसी की हिम्मत फैक्टरी के अंदर जाने की नहीं हुई।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। यहां सिर्फ अनार और सांप की गोलियां बनाई जातीं थीं। फैक्टरी के पास लाइसेंस है। धमाके केमिकल से भरे ड्रम फटने से हुए। केमिकल किस काम आता था, इसकी जांच की जा रही है। देहात कोतवाली निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने भी यही बात दोहराई और जांच करने की बात कही।

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग  को बुझाते फायर कर्मी

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते फायर कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में उड़ी टीन शेड और दीवार

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में उड़ी टीन शेड और दीवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग बूझाने में लगे पुलिस कर्मी

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग बूझाने में लगे पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग जमा  भीड़ को हटाती पुलिस।

सहारनपुर के पुवारंका में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग जमा भीड़ को हटाती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed