फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blossoming colors and gullets all around

चारों ओर खूब उड़ा रंग और गुलाल

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Blossoming colors and gullets all around
होली की मस्ती में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में रंगों का पर्व होली शहर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने होली की मस्ती में एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


ठंड के बावजूद कई जगहों पर लोग पानी के रंगों में सराबोर नजर आए। जगह-जगह डीजे तथा ढोल की थाप पर लोग थिरकते दिखे।
होली पर सुबह से ही युवाओं की टोलियां बाइकों पर निकल पड़ी थी।

शहर में जगह-जगह युवाओं की टोलियां नजर आईं। लोगों ने राहगीरों पर छतों से रंग बरसाए। सड़कों पर चलने वाला कोई भी व्यक्ति रंग से अछूता नहीं था। गलियों में बच्चों और महिलाएं होली की मस्ती में डूबी नजर आईं। 
विज्ञापन


जगह-जगह डीजे बजते दिखे। इसके अलावा ढोल और नगाड़ों की थाप पर युवा थिकरते हुए दिखे। दो दिन पहले ही जनपद में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में ठंडक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग रहा था कि लोग पानी के रंगों से बचेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। लोग पानी के रंगों में तर हुए नजर आए।  होली पर करोड़ों रुपये की रंग और पिचकारी बिकी। एक अनुमान के अनुसार अकेले शहर में चार से पांच करोड़ रुपये के रंग और पिचकारी खरीदे गए। 

इसके अलावा होली पर बिकने वाली गुजिया, मिठाइयां, नमकीन आइटम, नॉनवेज आइटम और मदिरा का बाजार भी गर्म रहा, जिसपर खूब धनवर्षा हुई। 
धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव

सरसावा में होली के उल्लास से भरी बच्चो की अनेकों टोलियां गली मोहल्लों में ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए घूमती रही। सोमवार को यमुना नदी के किनारे परंपरागत रूप से मेले का आयोजन हुआ।


जिसमें नगर तथा देहात क्षेत्र के लोगों ने नदी में स्नान कर पुण्य कमाया। होली पर शराब के सेवन के कारण युवकों के बीच छुटपुट मारपीट के दो मामले हुए जो लोगों ने अपने स्तर पर ही निपटा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed