फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blood donation reduces the risk of cancer and heart attack

रक्तदान से कम होता है कैंसर और दिल का दौरा पड़ने का खतरा

Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Blood donation reduces the risk of cancer and heart attack
नीलकंठ धाम गोपाल नगर में रक्त मित्र उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के रक्तदान शिविर का उदघाटन करते एस? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रक्त मित्र उत्तर प्रदेश पुलिस ग्रुप की ओर से शनिवार को नुमाइश कैंप स्थित नीलकंठ धाम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 35 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि शेष लोगों को हाल ही में कोरोनारोधी टीका लगने की वजह से रक्तदान से रोक दिया गया। रक्तदान करने वालों में 15 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे एसपी सिटी राजेश कुमार और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एसपी सिटी ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिसे कर हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजीव मिगलानी ने कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा दान किए गए एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी होता है, जो अलग-अलग मरीजों को जरूरत के हिसाब से दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करना खुद के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान करने वालों को दिल का दौरा पड़ने, पैरालिसिस यानी लकवा होने, मोटापा और कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्त को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। शिविर के अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ग्रुप सदस्य अनिल रसवंत, दीपक चौधरी, ज्ञानेंद्र सिरोही, उमंग शर्मा, नवजीवन सेवा केंद्र से सुनील रसवंत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed