फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blood banks get permission to take plasma

जिले के ब्लड बैंकों को मिले प्लाज्मा लेने की अनुमति

Fri, 23 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Blood banks get permission to take plasma
सहारनपुर। जनपद के ब्लड बैंकों को प्लाज्मा लेने की अनुमति देने की मांग को लेकर फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से जुडे़ लोगों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के साथ ही प्लाज्मा थैरेपी की भी अवश्यकता होती है। इससे गंभीर मरीजों को ठीक होने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के विनीत रामपाल ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को बताया कि प्लाज्मा थैरेपी देहरादून, ऋषिकेश, मेरठ, दिल्ली आदि में भर्ती जनपद के कई मरीजों के लिए कारगर साबित हुई है। इससे कई मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसलिए जिले के ब्लड बैंकों को भी थैरेपी के लिए प्लाज्मा लेने की स्वीकृति मिलनी चाहिए। जिससे यहां के डोनर्स को बाहर जाकर प्लाज्मा डोनेट न करना पड़े। संरक्षक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि जनपद में प्लाज्मा लेने की स्वीकृति नहीं होने के कारण यहां पर गंभीर मरीजों को इसकी थैरेपी नहीं मिल पा रही है। जो मरीज जनपद से बाहर भर्ती हैं, उनके लिए प्लाज्मा डोनर को भी वहीं जाना पड़ता है। इससे प्लाज्मा डोनर्स के संक्रमित होने का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही डोनर का पूरा दिन आने जाने, प्री डोनेशन टेस्ट और डोनेशन प्रक्रिया आदि में ही लग जाता है। इस दौरान अध्यक्ष पंकज पांचाल, दिनेश वर्मा, विनीत रामपाल, विनीत चौहान, सिद्धार्थ बंसल, जितेंद्र सैनी, नीरू सिंह, तरुण भोला, पार्थ माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed