फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blocking the path of the truck drivers robbed

सशस्त्र बदमाशों ने नागल-गागलहेड़ी मार्ग अवरुद्ध कर ट्रक चालकों से लूटपाट की 

Tue, 11 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Blocking the path of the truck drivers robbed
सड़क पर डाला गया अवरोधक। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के नागल में रविवार की रात दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने नागल-गागलहेड़ी मार्ग अवरुद्ध कर दो ट्रक चालकों से हजारों की नगदी लूट ली। इसी दौरान गश्ती पुलिस के आने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के गांव उमाही और बडूली के बीच निर्माणाधीन पुलिया पर निर्माण करने कंपनी के अवरोधकों को बीच में खड़ा करके बदमाशों ने रात साढे़ 11 बजे नागल-गागलहेड़ी मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद रुके दो ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते हुए हजारों की नगदी लूट ली। इसी दौरान अन्य ट्रक भी रुक गए लेकिन जब तक बदमाश उन्हें शिकार बना पाते गश्ती पुलिस की जीप पहुंच गई। बताया जाता है कि दो फायर करते हुए बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित ट्रक चालकों को समझाकर बिना तहरीर लिए चलता कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले पर लीपापोती कर दी। जबकि बताया जाता है कि पुलिस मौके से बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों के खोके तक अपने साथ ले गई। उधर इस बारे में सीओ देवबंद योगेंद्रपाल का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed