फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Block Education Officer of Sadhauli Kadim suspended, inquiry initiated

Saharanpur News: साढ़ौली कदीम के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित, बैठी जांच

Tue, 24 Feb 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer of Sadhauli Kadim suspended, inquiry initiated
सहारनपुर। कथित तौर पर महापुरुषों को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक लिंक शेयर करने के आरोपी साढ़ौली कदीम के खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सहारनपुर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सोमबीर सिंह कई वर्ष से सहारनपुर में तैनात हैं। वह नगर के अलावा नकुड़ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह साढ़ौली कदीम में तैनात थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली को लेकर अक्सर शिक्षक सवाल उठाते रहे हैं। नकुड़ में उनके व्यवहार को लेकर शिक्षक खिलाफ थे। चर्चा है कि बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महापुरुषों से संबंधित आपत्तिजनक लिंक साझा किए और उन पर अनुचित टिप्पणी भी की गई, जो शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बनी।
विज्ञापन

मामला लखनऊ तक पहुंचा, जिसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि सोमबीर सिंह को निलंबित करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर मंडल के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मेरठ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मुझे साजिशन फंसाया गया
निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह ने बताया कि नकुड़ में तैनाती के दौरान कुछ शिक्षक उनके खिलाफ थे। उन्हीं में से किसी ने साथ बैठे हुए चोरी से फोन उठाकर उनकी आईडी से महापुरुषों के खिलाफ लिंक शेयर कर दिया। साथ ही टिप्पणी भी कर दी। उसके अगले ही दिन उसे मुद्दा बना दिया। इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे दोषियों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed