फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   black cataract snatching eyesight

Saharanpur News: आंखों की रोशनी छीन रहा काला मोतियाबिंद

Tue, 13 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
black cataract snatching eyesight
जिला अस्पताल पर पर्ची के लिये लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। काला मोतियाबिंद मरीजों की आंखों की रोशनी को छीन रहा है। मोतियाबिंद को नजरअंदाज करने वाले लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला अस्पताल में काला मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें पांच से 10 फीसदी मरीज आंखों की रोशनी गंवा देते हैं।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चलती है। प्रतिदिन की ओपीडी 1500 से 1800 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 आंखों के मरीज आते हैं। इनमें काला मोतियाबिंद के मरीज भी शामिल हैं। चार से पांच मरीजों की आंखों का ऑपरेशन रोजाना होता है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक मरीज देखे जाते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ ओपीडी में रोजाना 70 से 75 मरीज आते हैं। यहां पर हर महीने काला मोतियाबिंद के 175 से 200 तक मरीज आते हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद बताते हैं कि काला मोतियाबिंद बेहद खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज लापरवाही बरतने पर पांच से 10 फीसदी अपनी आंखों की रोशनी गंवा देते हैं। काला मोतियाबिंद आंखों की ऐसी बीमारी है जिसका आसानी से पता नहीं चलता है और जब पता चलता है तब बहुत देर हो चुकी होती है। काला मोतियाबिंद से बचाव का सबसे अच्छा और सरल उपाय नियमित रूप से आंखों की जांच करवाते रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ जाता है काला मोतियाबिंद
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि काला मोतियाबिंद सर्दी में बढ़ जाता है। इसमें आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। आंखों की नसों पर लगातार दबाव बढ़ता रहेगा तो वह बेकार भी हो सकती हैं।
काला मोतियाबिंद के लक्षण
-आंखों और सिर में तेज दर्द होना
-नजर कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना
-आंखें लाल होना।
-रोशनी के चारों ओर रंगीन छल्ले दिखाई देना।
-जी मचलाना और उल्टी होना

जिला अस्पताल ओपीडी लगी मरीजो की लाइन

जिला अस्पताल ओपीडी लगी मरीजो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed