फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers will travel to Delhi tomorrow

अब दिल्ली कूच करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 15 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
BKU workers will travel to Delhi tomorrow
सहारनपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर चक्का जाम, टोल फ्री और प्रदर्शन करने के बाद अब भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच करने की तैयारी कर ली है। 17 दिसंबर को बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां जाने से पहले रणनीति भी बनाई जा रही है। भाकियू के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से संपर्क कर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जनपद के किसानों का दिल्ली कूच करना लगातार जारी है। विभिन्न किसान संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ता पहले से ही गाजीपुर बार्डर पर मौजूद हैं। अब भाकियू नेतृत्व ने किसान आंदोलन को धार देने के लिए विभिन्न जनपदों से अपने कार्यकर्ताओं से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। एक दिन पहले ही मुजफ्फरनगर के सौरम गांव में हुई सर्वखाप पंचायत में खाप के मुखिया ने भी इस आंदोलन में शामिल होने का एलान कर दिया है, उससे भी दिल्ली जाने वाले किसानों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू के पदाधिकारियों ने 17 दिसंबर को दिल्ली कूच करने से पहले अपने तमाम स्थानीय पदाधिकारियों को दिल्ली कूच के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में करीब एक हजार कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मंगलवार को भी नकुड़ से दो ट्रैक्टर ट्रालियां दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। 17 दिसंबर को जिले से करीब सात ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य अपने वाहनों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। ट्रैक्टर ट्रालियों में राशन और कपड़े आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में की जा रहीं बैठकें
17 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के पहले भाकियू कार्यकर्ता रणनीति बना रहे हैं। गांवों में बैठक तक की जा रही है। जो लोग दिल्ली कूच करेंगे, उनसे वार्ता हो रही है और अपने साथ क्या क्या सामान लेकर जाना है, यह भी तय किया जा रहा है। ताकि आंदोलन लंबा खिंचने पर किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed