फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers made JE and SDO sit in the sun

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जेई और एसडीओ को धूप में बैठाया

Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BKU workers made JE and SDO sit in the sun
किसानों के बीच बैठे विद्युत अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। कस्बे तथा देहात क्षेत्र की लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था पर रोष जताते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ और जेई को अपने साथ धूप में बैठा कर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का धरना चौथे महीने में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नगर तथा देहात क्षेत्र में चरमराई विद्युत आपूर्ति को लेकर कड़ा रोष जताया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विद्युत अधिकारियों को फोन पर खरी खोटी सुनाई। इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ तथा जेई को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अपने साथ काफी देर तक धूप में बैठाए रखा तथा विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अधिकारियों को धूप में इसलिए बैठाया कि उन्हें भी जनता को हो रही परेशानी का जीवंत एहसास हो, इससे वे आपूर्ति में सुधार के लिए वास्तविक प्रयास करें। इसमें सरदार भूपेंद्र सिंह, सुरेश कुमार सैनी, सरदार हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह लाड्ढी, देवेंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, जगतार सिंह, प्रताप सिंह, गुरशरण सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, जसवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed