फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU will oppose BJP candidates

भाकियू करेगी भाजपा प्रत्याशियों का विरोध

Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BKU will oppose BJP candidates
सहारनपुर। भाकियू की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर राजस्थान के अलवर जिले में हुए हमले पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने सर्वसम्मति से पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की मुखालफत करने और योग्य प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने का निर्णय लिया। रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाली पंचायत में इस निर्णय को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में राकेश टिकैत पर हुए हमले पर रोष जताते हुए आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत पर हुए हमले से भाकियू कार्यकर्ता हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने अपनी मानसिकता नहीं बदली तो उसके विधायकों एवं सांसदों का गांवों में आने पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों एवं मजदूरों को राम के नाम पर गुमराह कर रही है। इस दौरान चौधरी जगपाल सिंह, चौधरी मुकेश तोमर, विवेक पुंडीर, डॉ. राजवीर कांबोज, अजय कांबोज, बबली कांबोज, एहसान मुखिया, पदम सिंह, अमित मुखिया, जिले सिंह, रघुवीर सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed