{"_id":"5f68f4198ebc3e0de908dd3c","slug":"bku-will-celebrate-farmers-curfew-day-on-25th-saharanpur-news-mrt502468117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू 25 को मनाएगी किसान कर्फ्यू दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू 25 को मनाएगी किसान कर्फ्यू दिवस
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आगामी 25 सितंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले घेराव प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताया। किसान 25 सितंबर को कर्फ्यू दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास कराए गए तीनों विधेयक किसान विरोधी साबित होंगे। इससे किसानों की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में 25 सितंबर को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही इस दिन को कर्फ्यू दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भाकियू इन विधेयकों को कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज के रूप में देख रही है। इस दौरान सरदार मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, मुकेश तोमर, सुरेंद्र, अमित मुखिया, अमीर हैदर जैदी, संजय, वाजिद, मनोज, संजील, नरेश यादव, सतप्रकाश, राजपाल पप्पू, आलिम प्रधान, बीर सिंह, डॉक्टर राजवीर, बबली कांबोज, सचिन्दर राणा, रघुवीर सिंह, गजे सिंह आदि मौजूद रहे।
ये हैं भाकियू की मांग
- तीनों कृषि विधेयकों को तुरंत वापस लिया जाए।
- सभी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू किया जाए।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीद करने को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए।
- रेलवे अधिग्रहण में भूमि मुआवजे की समीक्षा कर एक समान मुआवजा एवं चक मार्ग दिलाया जाए।