सहारनपुर-मुजफ्फरनगर: कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
सहारनपुर में कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में सहारनपुर में कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी जाम किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस होने चाहिए और लखीमपुर खीरी प्रकरण में आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
उधर, मुजफ्फरनगर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू हो गई है, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: करवाचौथ पर ही सात जन्मों के रिश्ते का ‘कत्ल’, प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपहरण और फिर मार डाला
इससे पहले किसान काफिले के रूप में जिले के विभिन्न मार्गों से कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं शहर के प्रकाश चौक और कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।