फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU activists protested against agricultural laws and the Lakhimpur Kheri incident In Saharanpur

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर: कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 26 Oct 2021 01:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Oct 2021 01:26 PM IST
सार

सहारनपुर में कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
BKU activists protested against agricultural laws and the Lakhimpur Kheri incident In Saharanpur
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में सहारनपुर में कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी जाम किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस होने चाहिए और लखीमपुर खीरी प्रकरण में आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

BKU activists protested against agricultural laws and the Lakhimpur Kheri incident In Saharanpur
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में खड़े किए ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala

उधर, मुजफ्फरनगर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू हो गई है, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: करवाचौथ पर ही सात जन्मों के रिश्ते का ‘कत्ल’, प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपहरण और फिर मार डाला

इससे पहले किसान काफिले के रूप में जिले के विभिन्न मार्गों से कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं शहर के प्रकाश चौक और कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed