फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKI activists protest against agrarian laws

किसान आंदोलन : कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
BKI activists protest against agrarian laws
गंगोह में धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
नागल / रामपुर मनिहारान / बिहारीगढ़/ शाकंभरी/ नानौता / गंगोह / बड़गांव।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले के देहात के प्रमुख कस्बों में धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की वापसी की मांग के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। नागल में बिजलीघर के सामने ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल पनियाली के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानून वापस लेने के लिए दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम सदर अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा लंबे समय से किसान सर्दी में दिल्ली बॉर्डर पर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए बैठा है, सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। अध्यक्षता सरदार मनमोहन सिंह ने की। संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। इसमें कालूराम प्रधान, लहरी सिंह, मा. रणवीर सिंह, झबल सिंह, विराज चौधरी, अरुण राणा, पिरथी सिंह, देव त्यागी आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में भाकियू के मंडल महासचिव चौ. जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में धरना दिया। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरने में प्रदीप पंवार, सेवा राम, शेरपाल राणा, रजनीश कुमार, तरशपाल आदि रहे। बिहारीगढ़ के मनोहरपुर में जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह की अगुवाई में किसानों ने तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम दीप्ति देव और सीओ विजयपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, राजबीर कांबोज, बबली कांबोज, बिरमपाल सिंह, मा रघुबीर सिंह आदि रहे। अध्यक्षता विवेक पुंडीर ने की।
विज्ञापन

मिर्जापुर के कासमपुर तिराहे पर भाकियू जिला सचिव हाजी मोहम्म्द आलिम प्रधान एवं तहसील अध्यक्ष सचिंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में नारेबाजी कर दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे किनारे धरना दिया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नौशाद चौधरी, शहजाद रावत, राव आतिफ, साजिद रावत आदि रहे। भाकियू लोक जनशक्ति कार्यकर्ताओं ने भी बादशाही बाग में जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी एवं अशोक राणा प्रधान की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगाया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें हिदायत अली, जमशेद, मुन्ना, ठाठ सिंह राणा, योगेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता के टिकरौल में ब्लॉक अध्यक्ष नईम खान के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानून वापस लेने के लिए तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में ज्ञापन किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार को सौंपा। चौ ब्रजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, मनुज पंवार, संजय चौधरी आदि रहे।
गंगोह में तहसील अध्यक्ष चौ देशपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने यमुना पुल के पास धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। डॉ. ओमपाल सिंह, सरदार बलदेव सिंह, सन्नी प्रधान, सुरेश, अरविंद आदि रहे।

बड़गांव में भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कस्बे के महाराणा चौक पर धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध जताया। दिल्ली आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। सरकार से मृतक किसानों के आश्रितों को एक एक करोड़ का मुआवजा देने मांग की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसएन शर्मा को सौंपा। इसमें सुधीर त्यागी, प्रवेश, डॉ. तोसिफ, विनोद शर्मा, करम सिंह, मनोज, विकास रहे। अंबेहटा चांद में भाकियू तहसील अध्यक्ष कान सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बड़गांव सहारनपुर मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed