{"_id":"6b0494ebafd310311405bf9c","slug":"bjs-samarasata-sankalp-yatra-harmony-pledge-journey-to-arrive-today-a-public-meeting-will-be-held-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-188482-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज आएगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज आएगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, होगी जनसभा
Tue, 24 Nov 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को लेकर भाजपा ने सामाजिक समरसता के साथ राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। लुधियाना से संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का मंगलवार को दिल्ली रोड पर रेनबो स्कूल के पास स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। वहीं, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान भी साथ रहेंगे।
यात्रा के स्वागत और जनसभा को सफल बनाने के लिए सोमवार को भाजपा नेताओं ने तैयारियों का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। निरीक्षण के दौरान महानगर प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिला अध्यक्ष अजीत राणा और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने मंच, जनसभा स्थल और स्वागत व्यवस्था का निरीक्षण किया।
राजनीतिक दृष्टि से सहारनपुर में इस आयोजन को भाजपा के सामाजिक समरसता अभियान और दलित समाज के बीच संवाद मजबूत करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के विचारों को केंद्र में रखकर भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का संदेश देना चाहती है। उधर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
1 दिसंबर को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 1 दिसंबर को सहारनपुर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सोमवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रिमाउंट डिपो के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जनसभा के लिए उपलब्ध स्थान का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान जमीन की उपलब्धता, जनसभा के आयोजन की संभावनाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन की चर्चा है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।