{"_id":"629cf6ed8f9bf75fd92c8f62","slug":"bjp-yuva-morcha-took-out-bike-rally-saharanpur-news-mrt591688739","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बाइक रैली निकालते भाजपाई
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली का शुभारंभ मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय से महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक जगपाल व भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली पुंवारका से होती हुई नुमाइश कैंप, पुरानी चुंगी, जोगियान पुल, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे और आने वाले समय में भी यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल लाइन दोहरीकरण, चारों ओर हाईवे का जाल बिछने सहित अनेक ऐसे कार्य हुए हैं, जिससे जनपद विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, हितेश शर्मा, राहुल झांब, जितेन सचदेवा, सूरज शुक्ला, हरजीत, दीपक, सागर, कुणाल निझावन, आनंद, धीरेंद्र, सारांश, अंशुल, शुभम, आशु अरोड़ा, मुकुल, सुमित, आशु, रवि, हरि, प्रिंस, रोहित, सुमित, प्रवीण, सागर, लवप्रीत, विशाल, आशीष, अनुज, अमित सेठी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बाइक रैली में भाग लेते नगर विधायक महानगर अध्यक्ष व युव?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन