फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP workers took out Tiranga Yatras with enthusiasm

Saharanpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्राएं

Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out Tiranga Yatras with enthusiasm
छुटमलपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर छज्जु सिंह पुंडीर की समा​​धि पर पुष - फोटो : संवाद
छुटमलपुर/ नानौता/ पुवांरका/ लखनौती। भाजपाइयों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गई। इस दौरान उत्साही युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के फतेहपुर स्थित लोनिवि डाक बंगले से शुरु हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, मुजफ्फराबाद ब्लाक प्रमुख राखी पुंडीर, साढौली कदीम ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी, बिजेंद्र कश्यप, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा ने किया। यज्ञपाल सिंह उर्फ बोकी राणा, मंडल अध्यक्ष डॉ. अमित सैन, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, अशोक चौधरी, अनुज राणा, अंकित वर्मा, मनोज माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन

नानौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली, जिसमें जमकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगे। ब्लॉक परिसर से शुरू होकर यात्रा संजय चौक पर समाप्त हुई। चांदनी राणा ने कहा कि भारतीय नारी शक्ति का वो रूप है, जो सृजन करती है, लेकिन समय आने पर दुष्टों का संहार भी करना जानती है। पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी, संजय खुडाना, चरण सिंह, उदयवीर राणा, सतीश कुमार, अमर सिंह राणा, विकास राणा, अमरीश राणा, गुलशन ठसका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवांरका गांव में बस अड्डे पर भाजपाइयों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जनता रोड पर यात्रा निकाली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलबीर राणा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, एससीएसटी अयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, व्यापारी नेता जयवीर राणा, राकेश पुंडीर आदि शामिल रहे।
लखनौती में भाजपा के गंगोह देहात मंडल के तत्वावधान में शौर्य तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक के सामने से शुरु की गई। उत्साही युवा जयकारों के साथ गलियों से होते हुए सहकारी समिति पहुंचे। जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी, जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसवंत कश्यप, अवनीश मोगा, अश्वनी उपाध्याय, महामंत्री नवीन शकरपुर आदि रहे।


भूलवश लगाया हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा

नानौता। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान समर्थकों द्वारा भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के बाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा दिया गया। इसी बीच गलती का अहसास होते ही पुनः हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed