फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will win in Legislative Council elections also: Beniwal

विधान परिषद चुनाव में भी जीत हासिल करेगी भाजपा: मोहित बेनीवाल

Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will win in Legislative Council elections also: Beniwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिला बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जनता में स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विधान परिषद चुनाव में विजय हासिल करेगी।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जनहित के कार्यों का ही परिणाम है कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बावजूद प्रदेश में फिर से बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनी है। इसका श्रेय सरकार के कार्यों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही विधान परिषद चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी प्रत्याशी वंदना वर्मा आदि ने कहा कि क्षेत्र में उन्हें समर्थन और स्नेह मिल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, लोकनिर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह जसाला, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी एवं खतौली विधायक विक्रम सैनी, महापौर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य गौरव राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, ब्लॉक प्रमुख सोनिया, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed